बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में दनकौर तिराहा स्थित चामुंडा मंदिर के पास सड़क पार कर रहे किशोर को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोर को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।
आपको बता दें कि सिकंदराबाद की एसडीएम कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय करन कुमार पुत्र हरीश कुमार दनकौर तिराहा स्थित चामुंडा मंदिर के पास से सड़क पार कर रहा था तभी अज्ञात बाइक सवार युवक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल किशोर को तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। किशोर के सिर में गंभीर चोट आई है। वही अज्ञात बाइक चालक मौके से फरार हो गया।



