बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर पुलिस ने विशंभर की हत्या के दो आरोपियों सुदेश पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी ग्राम समसपुर थाना खुर्जा नगर जनपद बुलंदशहर, योगेंद्र पुत्र तुकीराम निवासी ग्राम शहजादपुर कनैनी थाना खुर्जा नगर जनपद बुलंदशहर को शुक्रवार को ग्राम मधुपुर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डंडा बरामद किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विशंभर, सुदेश,योगेंद्र काफी वर्षों से एक साथ स्पेलर पर काम करते हैं। 27 नवंबर को किसी बात को लेकर विशंभर और आरोपियों के बीच कहासुनी हो गई जिससे गुस्से में आकर सुदेश ने विशंभर के सर में डंडा मार दिया। इसके बाद मौके पर ही विशंभर की मौत हो गई तथा शव को छुपाने के लिए उन्होंने मृतक विशंभर की लाश को कुएं में डाल छिपा दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डंडा बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया है।
विशंभर हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद
RELATED ARTICLES



