Sunday, November 29, 2026
HomeFeaturedCHOLA NEWS || चोला खबरबाइक रिपेयरिंग के पैसे मांगने पर दबंगों ने दुकानदार से की मारपीट

बाइक रिपेयरिंग के पैसे मांगने पर दबंगों ने दुकानदार से की मारपीट


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव वंशावली में बाइक रिपेयरिंग के पैसे मांगना दुकानदार को भारी पड़ गया। युवक ने दबंग के साथ मिलकर बाइक रिपेयरिंग दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित दुकानदार सुमित ने थाने में तहरीर देते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वह बाइक रिपेयरिंग का काम करता है। शुक्रवार को वंशावली गांव के साहिल पुत्र महबूब और विशाल पुत्र वीरेंद्र बाइक ठीक करने आए थे। काम पूरा होने के बाद जब पीड़ित दुकानदार ने रुपए मांगे तो युवकों ने रुपए देने से इनकार कर दिया। दुकानदार द्वारा विरोध करने पर दोनों युवकों ने गांव के ही आशीष पुत्र किरनपाल और लौकी पुत्र राजेंद्र को फोन करके बुला लिया। इसके बाद पीड़ित दुकानदार के साथ दबंगो गाली-गलौच करते हुए चारों ने मारपीट की। थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments