बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर सड़क किनारे खड़े टाटा 407 में पीछे से आ रहे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह गांव तालसपुर के पास नेशनल हाईवे-34 पर बैरिकेडिंग का काम चल रहा था। इस दौरान एक टाटा 407 सड़क किनारे खड़ी थी। तभी पीछे से आ रहे कैंटर चालक ने टाटा 407 में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, घायल कैंटर चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंटर चालक गाजियाबाद से अलीगढ़ की ओर बिस्कुट लेकर जा रहा था। उसकी पहचान बदायूं जनपद के निवासी हरिशंकर के रूप में हुई है।
सिकंदराबाद: खड़े टाटा 407 में कैंटर ने पीछे से मारी टक्कर, चालक घायल
RELATED ARTICLES


