बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत गंगरौल के गांव नगला बंसी में लंबे समय से मुख्य रास्ते पर गंदा पानी जमा हुआ है जिसके कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं स्थानीय लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। नागरिक इस बात से ज्यादा परेशान दिखाई दिए कि जनप्रतिनिधि व भाजपा के असरदार नेता नागरिकों की समस्याओं के हाल में रुचि नहीं ले रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि समय-समय पर नालियों की सफाई नहीं होती जिससे नालियों में कूड़ा जमा होता है। इसके साथ ही घरों का गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है। वहीं सड़क भी जगह-जगह से टूटी हुई है जिसके कारण पैदल चलने वाले बुजुर्गों और स्कूल जाने वाले बच्चों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है तथा मयूरी, बाइक आदि पलट जाते हैं। गंदे पानी के कारण मच्छर व कीड़े पैदा हो रहे हैं जिससे वायरस फैल रहा है। नागरिकों की मांग है कि गंदे पानी की निकासी का इंतजाम किया जाए।
हापुड़ में गेटेड टाउनशिप प्लॉट मात्र 16 हजार में शुरू : 9899722241



