Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरएक बच्ची की हत्या करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

एक बच्ची की हत्या करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस की शनिवार की तड़के एक बच्ची की हत्या करने वाले दो आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार हुए है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तीन टीमें गठित की गयी जिसके क्रम में इन आरोपियों के कांवरा रोड पर निर्माणाधीन कॉलोनी ईदरीश कहाता में छुपे होने की सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर थाना सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा बदमाशो की घेराबन्दी कर गिरफ्तारी का प्रयास किया गया तो अपने आपको पुलिस टीम से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फार्यारंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए जिनको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में संलिप्ता स्वीकार की गयी।
आपको बता दें कि शुक्रवार की देर शाम थाना सिकन्द्राबाद पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिकन्द्राबाद मौ० रजपुरा में एक बच्ची गम्भीर रुप से घायल अवस्था में पड़ी हैं। सूचना पर थाना सिकन्द्राबाद पुलिस व बच्ची के परिजनों द्वारा तत्काल बच्ची को उपचार हेतु सीएचसी सिकन्द्राबाद लाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राबाद पर मुअसं – 13/26 घारा 70(2)/103(1) बीएनएस व 5एम/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया हैं। पिता के द्वारा तहरीर में बताया गया है कि जिस बिल्डिंग में वो किराये पर रहते हैं। उसी बिल्डिंग में दो युवक भी किराए पर रहते है। उसी बिल्डिंग की छत पर बच्ची खेल रही थी। जिसके बाद वो बिल्डिंग के पीछे खेत में पड़ी मिली हैं। पिता के द्वारा यह भी आशंका व्यक्त की गयी हैं इन युवकों के द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गयी हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू पुत्र राधे श्याम निवासी भगवानपुर थाना रहरहा बाजार जनपद बलरामपुर तथा वीरू कश्यप पुत्र रमेश कश्यप निवासी गोला गौरखनाथ थाना कोतवाली लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना सिकन्द्राबाद पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments