बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को थाना गुलावठी पुलिस द्वारा गैंगस्टर में वांछित शातिर एक आरोपी को गांव भटौना से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी हैं, जो थाना गुलावठी पर पंजीकृत मुअसं – 01/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे। आरोपी की गिरफ्तारी के निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे। पकड़े गए आरोपी की पहचान सरजू पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम भटौना थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना गुलावठी पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
गैंगस्टर में वांछित आरोपी को भेजा जेल
0
26
Previous article
RELATED ARTICLES



