बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के सूर्यनगर में शातिर चोरों ने आर्मी मैन के बंद पड़े मकान को अपना निशाना बना लिया। इस दौरान चोर ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेत करीब आठ लाख रुपये का कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात और उससे पहले की गई रेकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, चोरी से पहले तीन मोटरसाइकिल सवार चोरों ने गली में घूम-घूमकर मकान की रेकी की। इसके बाद मौका पाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर चोरी को अंजाम दिया। घटना के समय पीड़ित का परिवार अपने गांव सलेमपुर गया हुआ था, जिससे मकान पूरी तरह बंद पड़ा था। चोरी की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें चोरों की गतिविधियां साफ तौर पर दिखाई दे रही हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
आर्मी मैन के बंद मकान से आठ लाख व आभूषण चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
RELATED ARTICLES



