Tuesday, September 8, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरहत्या के केस से जेल से छूटा युवक, हथियार व जिंदा कारतूस...

हत्या के केस से जेल से छूटा युवक, हथियार व जिंदा कारतूस के साथ बनाई रील


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में हत्या के मामले में जेल जा चुका एक युवक जेल से बाहर आने के बाद हथियार और जिंदा कारतूस के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल होने से चर्चा में है। रील में युवक बदमाशी वाला डायलॉग बोलता नजर आ रहा है। मामला सामने आने के बाद मृतक के भाई ने पुलिस से अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
आपको बता दें कि खुर्जा नगर कोतवाली की सवारान चौकी क्षेत्र निवासी यश सोलंकी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद उसके द्वारा हथियार और जिंदा कारतूस के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाई गई। रील में युवक के हाथ में हथियार दिखाई देने के साथ ही जिंदा कारतूस भी नजर आ रहे है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments