बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट क्षेत्र के गांव डोगवां में एक गहरे कुएं में विशालकाय अजगर का जोड़ा दिखाई दिया। कुएं में अजगरों की मौजूदगी की खबर फैलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को गांव बुलाया गया। रेस्क्यू टीम ने सुरक्षा उपकरणों के साथ गहरे कुएं में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर के जोड़े को सुरक्षित बाहर निकाला। अजगरों को बाहर निकालते ही कुएं के आसपास लोगों का जमावड़ा लग गया। आसपास मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने दोनों अजगरों को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया।
कुएं से निकला विशालकाय अजगर का जोड़ा
RELATED ARTICLES



