Thursday, October 29, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर30 को बंद रहेंगे सभी स्कूल व कॉलेज

30 को बंद रहेंगे सभी स्कूल व कॉलेज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के मद्देनजर जिले में 30 अक्तूबर को सभी स्कूल-कॉलेजों में शैक्षणिक अवकाश रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनय कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। अवकाश का आदेश उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, चिकित्सा और व्यावसायिक शिक्षा से संचालित सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों, कॉलेजों और महाविद्यालयों पर लागू होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से पीईटी-2026 की परीक्षा 25 अक्तूबर को हो चुकी है। अब 30 अक्तूबर व एक नवंबर को दो पालियों में आयोजित होगी। 30 अक्तूबर को शुक्रवार होने के कारण शिक्षण कार्य प्रस्तावित था। परीक्षा के सुचारु आयोजन और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए इस दिन शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, पीईटी में जिन शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। अन्य कर्मचारियों को विद्यालय से संबंधित कार्य निपटाने होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments