Thursday, October 29, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगुलावठी: वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद यूसुफ सैफी का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक...

गुलावठी: वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद यूसुफ सैफी का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी में वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मोहम्मद यूसुफ सैफी के निधन से पत्रकारिता जगत और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 75 वर्ष की उम्र में उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी पत्रकार और समाजसेवी को खो दिया। उन्होंने दशकों तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
आपको बता दें कि मोहम्मद यूसुफ सैफी का अंतिम संस्कार 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे किया गया। उनके जनाजे में स्थानीय लोगों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग शामिल हुए। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल रहा। उनके निधन पर राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संस्थाओं, शिक्षा जगत से जुड़े लोगों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। शोक जताने वालों ने कहा कि मोहम्मद यूसुफ सैफी का जाना समाज और पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका अनुभव, सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण और पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता लंबे समय तक याद की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments