Thursday, October 29, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरबुलंदशहर: टाटा मैजिक व बाइक की टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत

बुलंदशहर: टाटा मैजिक व बाइक की टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिगराऊ के पास टाटा मैजिक वाहन और बाइक की जोरदार भिड़ंत में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, पट्टी डहर स्थित नूरी का तकिया निवासी हसन पुत्र वसीम (22) और शिवा पुत्र विनोद (17) स्याना में टाइल्स-पत्थर लगाने का काम करते थे। शुक्रवार सुबह दोनों बाइक से खानपुर जा रहे थे। रास्ते में बिरगांव के पास उनकी बाइक की टाटा मैजिक वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हसन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शिवा की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उधर, पुलिस ने टाटा मैजिक वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments