बुलंदशहर, डेस्क (जययात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने सोमवार को अवैध शस्त्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को तीन तमंचे मय तीन जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। आरोपियों के खिलाफ थाने में तीन मुकदमे दर्ज है। अवैध शराब की बिक्री/ निष्कर्षण/ परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 5 लीटर शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाने में एक मुकदमा दर्ज हैं। जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 620 रुपए बरामद हुए है। आरोपियों के खिलाफ दो मुकदमा पंजीकृत हैं। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 761 वाहनों का ई-चालान किया गया और 37,500/- रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 40 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 77 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 37 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। 02 वांछित/वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
05/01/2026: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
RELATED ARTICLES



