बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 के आधार पर फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रुति ने डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का फीता काटकर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित बीएलओ, सुपरवाइजर को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सभी को बधाई देती हुए कहा कि एसआईआर के कार्य में सभी के टीम के रूप में कार्य करते हुए कार्य को पूरा किया। शुद्ध निर्वाचन नामावली को तैयार करने में सभी की मेहनत है। बीएलओ, सुपरवाइजर द्वारा कार्य को पूरी निष्ठा, ईमानदारी से किया गया है। मतदाता सूची को डिजिटाइज कर तैयार किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करना, पात्रों के नाम सूची में जोड़ने एवं अपात्रों के नाम सूची से हटाना है। सभी बीएलओ दावे, आपत्तियों को प्राप्त कर उनका निस्तारण समय से करें। कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वाले बीएलओ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अभिषेक सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधांशु, उप जिलाधिकारी सदर दिनेश चंद्र, तहसीलदार सदर मनोज रावत सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन
RELATED ARTICLES



