बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कचहरी गेट पर मंगलवार को जेब काटते समय एक शातिर जेबकतरा लोगों के हत्थे चढ़ गया। कचहरी में तारीख पर आए एक युवक की जेब से साढ़े चौदह हजार रुपये निकालकर जेबकतरा फरार होने की कोशिश कर रहा था तभी पीड़ित को आहट हुई और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए जेबकतरे को मौके पर ही धर दबोचा। पूछताछ के दौरान जेबकतरे के पास से युवक की जेब से निकाली गई नकदी भी बरामद हो गई। घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए कचहरी गेट पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शातिर जेबकतरे को पकड़ लिया और पीड़ित के रूपए वापस कराए।
बुलंदशहर: कचहरी गेट पर जेबकतरा रंगेहाथ पकड़ा, भीड़ ने किया पुलिस के हवाले
RELATED ARTICLES



