बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अहमदगढ़ क्षेत्र में बदायूं जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी फहीम अहमद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी रिहाना 23 दिसंबर 2025 की रात करीब डेढ़ बजे कार से दिल्ली से अपने गांव शेखूपुर लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में गांव गंगावास के पास आगे चल रही एक निजी बस ने लापरवाही से कार में टक्कर मार दी। हादसे में रिहाना गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पीड़ित पति फहीम अहमद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
निजी बस की टक्कर से महिला घायल, रिपोर्ट दर्ज
0
42
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


