Sunday, January 18, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरखाद्य सुरक्षा पर बड़ा खुलासा: अमूल की दही समेत कई डेरी उत्पाद...

खाद्य सुरक्षा पर बड़ा खुलासा: अमूल की दही समेत कई डेरी उत्पाद फेल, देसी घी अनसेफ घोषित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की जांच में नामी ब्रांड अमूल की दही शुद्धता फेल पाई गई है। यह दही रिलायंस के स्मार्ट पॉइंट स्टोर पर बेची जा रही थी जिससे उपभोक्ताओं में चिंता और नाराजगी बढ़ गई है। जांच यहीं तक सीमित नहीं रही। जमजम स्वीट्स की रबड़ी और दूध भी मानकों पर खरे नहीं उतरे, जबकि देसी घी में वनस्पति तेल की मिलावट पाए जाने के बाद उसे अनसेफ घोषित किया गया है। यह सीधे तौर पर उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ माना जा रहा है। इसके अलावा सतीश डेरी और ओम साई डेरी से लिए गए दही और दूध के नमूने भी फेल पाए गए हैं। विभाग की कुल 33 जांच रिपोर्ट्स में 18 नमूने सब-स्टैंडर्ड निकले हैं, जबकि एक नमूना पूरी तरह अनसेफ पाया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि फेल और अनसेफ पाए गए उत्पादों के संबंध में संबंधित विक्रेताओं और डेरी संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments