बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र की बीसा कॉलोनी में बीती रात किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान कुछ दबंगों ने कुछ लोगों को बेरहमी से पीटा। जमकर तोड़फोड़ की। मौके से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू दी है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष पर करीब आधा दर्जन दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुलंदशहर की बीसा कॉलोनी में हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


