बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र की महेश वाटिका कॉलोनी में 25 वर्षीय मजदूर कमल का शव मिला था। मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अधिकारी लगातार जांच पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
आपको बता दें कि सोमवार की दोपहर महेश वाटिका में अज्ञात युवक का शव मिला था जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव नगला शेखू निवासी कमल के रूप में हुई जो खुर्जा नगर में महाराणा प्रताप चौक पर स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि मृतक का सिर कुचला हुआ था।
मजदूर कमल की मौत के मामले में जांच तेज
RELATED ARTICLES


