Tuesday, June 23, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरकेंटर ने बेल बुग्गी में मारी टक्कर, एक किसान की मौत

केंटर ने बेल बुग्गी में मारी टक्कर, एक किसान की मौत


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 पर गांव सेंगड़ा पीर के पास कैंटर ने बेल बग्गी में टक्कर मार दी जिससे बेल बग्गी में सवार किसान की दर्दनाक मौत हो गई। वही बेल घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
गांव कैंथल निवासी शिवकुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई 50 वर्षीय भोपाल परिवार के साथ गुलावठी की टीचर्स कॉलोनी में रहते थे। सोमवार की शाम बेल बुग्गी से चारा लेकर गांव कैथल से गुलावठी आ रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग- 334 गांव सेंकड़ा पीर के पास पीछे आ रहे तेज रफ्तार कैंटर के चालक ने बेल बुग्गी में टक्कर मार दी जिससे भोपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं केंटर चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घटना के बाद काफी हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments