बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र की एक विधवा महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2021 में उनके पति का देहांत हो गया था। इस कठिन समय में गांव निवासी उनके पति का एक दोस्त उनके घर आता-जाता था। इसी दौरान आरोपी ने सहानुभूति जताते हुए नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का भरोसा दिलाकर लगातार तीन साल तक उनका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि हाल ही में उसे पता चला कि आरोपी ने अलीगढ़ निवासी एक महिला से शादी कर ली है। जब उसने इसका विरोध किया और शादी का वादा पूरा करने की बात कही, तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी जिससे वह दहशत में आ गई। मामले को लेकर थाना चोला प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शादी का झांसा देकर विधवा का तीन साल तक शोषण, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी
RELATED ARTICLES



