बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात पुलिस ने पिता ताहिर की हत्या करने वाले अपराधी बेटे अबूबकर को बुधवार को अडौली नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस को आलाकत्ल लाइसेंसी बंदूक बरामद हुई है।
आपको बता दें कि अबुजर पुत्र ताहिर निवासी गांव अकबरपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर ने थाना कोतवाली देहात पर तहरीर दी कि उसके भाई अबुबकर ने कहांसुनी को लेकर उसके पिता मौ० ताहिर की लाइसेंसी बन्दूक से गोली मारकर हत्या कर दी है। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मुअसं-23/26 धारा 103 (1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में पुलिस द्वारा मंगलवार को घटनास्थल से लाइसेंसी बन्दूक व खोखा कारतूस को कब्जे में लिया गया था तथा बुधवार को आरोपी अबुबकर को अडौली नहर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अबुबकर पुत्र मौ० ताहिर निवासी ग्राम अकबरपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत अभियोग में धारा 27 शस्त्र अधि() की वृद्धि करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
बाप की हत्या कर फरार चल रहे बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



