Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअनूपशहर: आज चार घंटे बिजली गुल, 13,600 उपभोक्ता होंगे प्रभावित

अनूपशहर: आज चार घंटे बिजली गुल, 13,600 उपभोक्ता होंगे प्रभावित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर कस्बे में मंगलवार को सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते करीब चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान 33 केवी विद्युत लाइन को शिफ्ट किया जाएगा जिससे अनूपशहर टाउन और देहात क्षेत्र के लगभग 13,600 उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा।
विद्युत विभाग के जेई विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अनूपशहर टाउन के तीन फीडरों से जुड़े करीब 7,600 उपभोक्ता और अनूपशहर देहात के चार फीडरों के लगभग 6,000 उपभोक्ता इस कटौती से प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते लाइन शिफ्ट करना आवश्यक है ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित की जा सके। जेई ने बताया कि विभाग द्वारा कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाएगा और कोशिश रहेगी कि निर्धारित समय से पहले ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाए, जिससे उपभोक्ताओं को न्यूनतम असुविधा हो।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments