बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित चल रहे दस हजार रूपए के पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी को मंगलवार को उसके मकान से गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को अवैध असलहा कारतूस बरामद हुए है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उमर मोहम्मद पुत्र शेर मोहम्मद निवासी ढलना थाना नरसैना जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी थाना खानपुर पर पंजीकृत मुअसं- 01/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बुलन्दशहर द्वारा 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना खानपुर पर मुअसं-07/2026 धारा 3/25 शस्त्र अधि० पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।
गैंगस्टर में वांछित दस हजार रूपए का इनामी गिरफ्तार
0
22
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES



