बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना पुलिस ने बुधवार को ऑनलाइन ठगी किए गए कुल 52,000/- रूपए पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए। रूपए वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
आपको बता दें कि 02 दिसंबर 2025 को रेनु पत्नी आकाश निवासी कस्बा व थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर द्वारा साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की गयी थी जिसमें एक व्यक्ति द्वारा आवेदिका से उसके बेटे के इलाज के नाम पर ऑनलाइन ठगी की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना स्याना साइबर हैल्प डेस्क द्वारा अथक परिश्रम करते हुए पीडित के खाते में 52,000/- रुपये वापस कराये गये। आवेदक द्वारा थाना स्याना पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
ऑनलाइन ठगी के 52,000/- रूपए बैंक खाते में कराए वापस
RELATED ARTICLES



