बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद नेशनल हाईवे-34 पर सुखलालपुर तिराहे के पास अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल चालक की पहचान मालागढ़ क्षेत्र के गांव अख्तियापुर निवासी अमित के रूप में हुई है। अमित ने बताया कि वह सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र में वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की सुबह वह ई-रिक्शा में शीशा लादकर ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। इसी दौरान सुखलालपुर तिराहे के पास अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अमित को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटा, चालक गंभीर घायल
सिकंदराबाद: अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटा, चालक गंभीर घायल
0
50
RELATED ARTICLES


