बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को एक अभिसूचना के आधार पर गांव जटपुरा से एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को एक अवैध पिस्टल बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अनुज पुत्र रतनवीर निवासी ग्राम जटपुरा थाना अहार जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना खुर्जा नगर पर मुअसं-45/26 धारा 3/25 शस्त्र अधि० पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
शातिर आरोपी गिरफ्तार
0
6
RELATED ARTICLES



