बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे बच्चे की बांह पर बंदर ने काट लिया जिससे बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल में लाया गया। जहां बच्चे का उपचार किया गया।
चौधरी सलमान सिद्दीकी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में नगर पालिका और वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग की थी। नगर पालिका ने कहा कि बंदरों को पकड़ना वन विभाग की जिम्मेदारी है। वहीं डिप्टी रेंजर विनोद कुमार ने कहा कि बंदरों को पकड़ने के लिए पीर खा में लगातार टीम भेजी जा रही हैं।
बच्चे के हाथ पर बंदर ने काटा
RELATED ARTICLES


