बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में अवैध कालोनियों पर BKDA का बुलडोज़र गरजा। BKDA की टीम ने खुर्जा में अवैध रूप से बसाई जा रही 100 करोड़ रुपये कीमत की अवैध कालोनियों में बुलडोज़र चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। BKDA के बुलडोजर एक्शन से अवैध कॉलोनाइजर्स में हड़कम्प मच गया।
खुर्जा क्षेत्र में लगातार अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनी बसाकर लोगों के साथ ठगी की जा रही है। इसकी शिकायत खुर्जा की भाजपा विधायक मीनाक्षी सिंह ने मुख्यमंत्री से की थी। इसके बाद खुर्जा क्षेत्र में अवैध कालोनियों पर एक्शन लिया गया और अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया है।
खुर्जा: अवैध कालोनियों पर बुलडोज़र एक्शन
RELATED ARTICLES



