बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना के ऊंचागांव क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। जहाँ राज ज्वेलर्स के शोरूम को गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जब दुकानदार संचालक ने सुबह दुकान खोली तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा देख उसके होश उड़ गए। दुकानदार संचालक ने मामले से पुलिस को पद कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
आपको बता दें कि मामला गुरुवार की रात का है। जब चोरों ने ऊंचागांव स्थित राज ज्वेलर्स के शोरूम पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोर शोरूम से करीब डेढ़ किलो चांदी के बिछुए, दो चांदी के गिलास, नकदी समेत एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। सुबह जब शोरूम मालिक मौके पर पहुंचे तो ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ स्याना, थाना नरसेना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने शोरूम के अंदर और बाहर से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नरसेना: राज ज्वेलर्स के शोरूम में लाखों के गहने और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES



