बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहार स्थित मां अवंतिका देवी गंगा घाट पर गंदगी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। घाट पर कचरा फैला होने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि श्रद्धालु मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन घाट पर फैली गंदगी और कूड़े के ढेर से धार्मिक स्थल की स्वच्छता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस स्थिति को लेकर नाराजगी जताई जा रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि गंगा घाट जैसे पवित्र स्थान पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि यहां आने वाले लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
आहार: गंगा घाट पर गंदगी का अंबार, श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस
RELATED ARTICLES


