बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के पास लकड़ी माफिया बेखौफ होकर पीपल के हरे-भरे पेड़ काट रहे थे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। टीम ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं।
आपको बता दें कि वन विभाग के अधिकारी का कहना हैं कि सूचना मिली थी कि थाना अहमदगढ़ में हरे-भरे पेड़ो को काटा जा रहा हैं जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि पीपल के हरे-भरे पेड़ों को काट दिया हैं। किसान ने इन पेड़ों को काटने की कोई प्रमीशन नहीं ली थी जिसके बाद टीम ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पीपल के हरे-भरे पेड़ काटने वाले दो गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



