बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गांव फरीदाबांगर में पटाखे की चपेट में आने से सात साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में बच्चे के चेहरे, हाथ और सीने पर जलने के घाव आए हैं। उसका इलाज स्याना के विजय अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाली एक युवती पर बच्चे को पटाखा देने और उसे जलाने के लिए कहने का आरोप लगाया है। प्रीतम पुत्र देवकरण ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 17 अक्टूबर को युवती ने उनके चाचा के बेटे विपिन, पुत्र बालू, को एक गोला दिया था। बच्चे ने जैसे ही उसे जलाया, तेज धमाके के साथ वह फट गया।
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन घायल बच्चे को पहले दौलतपुर कला के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए स्याना रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चा 40 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका है।
मामले में थाना प्रभारी नितिन कुमार जवाला ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटाखे से 7 साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलसा
RELATED ARTICLES


