बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर करीब 01 करोड़ 22 लाख रूपए की जीएसटी चोरी करने वाले 25,000/- रूपए के पुरस्कार अपराधी अपने एक अन्य साथी सहित गिरफ्तार हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपी होशियार सिंह पुत्र रनवीर सिंह निवासी ग्राम नगला बंशी थाना चोला जनपद बुलन्दशहर तथा रिंकू कुमार उर्फ टिंकू पुत्र अनकपाल सोलंकी निवासी ग्राम नगला बंशी थाना चोला जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों द्वारा फर्जी सप्लायर फर्म Sunshine Enterprises तैयार कर थाना ककोड़ क्षेत्रान्तर्गत जेवर रोड़ पर Tanu Enterprises को फर्जी आई०टी०सी० पासऑन की गयी। Tanu Enterprises की फर्जी सप्लायर फर्म Sunshine Enterprises उपरोक्त आरोपियों द्वारा बनाकर वर्ष 2025-2026 में कुल 12185878.36/-(एक करोड़ इक्कीस लाख पचासी हजार आठ सौ अहत्तर) रुपये की राजस्व क्षति कारित करने में सहयोग किया गया। इसी प्रकरण में थाना ककोड़ पर मुअसं-471/25 धारा 338/336(3)/340(2)/318(4)/ 61(2) बीएनएस व 66डी आ0ई0टी0 एक्ट पंजीकृत किया गया है। पूर्व में फर्जी फर्म Tanu Enterprises व Sunshine Enterprises रजिस्टर्ड करने वाले कुल 06 आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है। विवेचना के दौरान कुछ अन्य व्यक्तियों का अपराध में संलिप्त होना प्रकाश में आया है जिनकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।
01 करोड़ 22 लाख रूपए की जीएसटी चोरी करने वाला 25 हजार का इनामी अपने साथी के साथ गिरफ्तार, गए जेल
RELATED ARTICLES


