बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में विवेकानंद स्कूल के पास बुधवार को आम के पेड़ पर करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, लोगों ने स्कूल के पास आम के पेड़ पर अजगर को देखा। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे सुरक्षित पकड़ लिया और वन विभाग को सौंप दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने अजगर को अपने कब्जे में लेकर गंगा खादर क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया। वन रक्षक लोकेश कुमार ने बताया कि अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आबादी वाले क्षेत्रों में सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर उन्हें नुकसान न पहुंचाएं और खुद पकड़ने का प्रयास भी न करें। ऐसी स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना दें। अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
स्याना: आम के पेड़ पर दिखा 10 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने गंगा खादर में छोड़ा
RELATED ARTICLES


