बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया की पुलिस ने दो शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 745 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत करीब 50 लाख रूपए) है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा ट्रक में नीचे शराब की पेटी भरी जाती हैं तथा उसके ऊपर चावल की भूसी के बोरे भर लेते हैं। पुलिस से बचने के लिए अगरबत्ति के पाउडर की फर्जी बिल्टी बनावा लेते हैं तथा शराब को पंजाब से ले जाकर झारखंड राज्य में विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करते है। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की जानकारी की जा रही है।
आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की देर रात स्वाट टीम देहात व थाना अरनिया पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर चैकिंग के दौरान दो शातिर शराब तस्करों को मानगढ़ी मंदिर पहावटी चौकी के पास से एक ट्रक में लदी 745 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व दो मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी ग्राम कुकराड थाना ठुलीवाल जनपद बरनाला पंजाब तथा सरबजीत सिंह पुत्र भीन्दर सिंह निवासी ग्राम खासिकलाँ थाना जमलापुर जनपद लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना अरनिया पर मुअसं- 22/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।
दो अवैध तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से 745 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
RELATED ARTICLES



