बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र में नगर पालिका कार्यालय के समीप एक वृद्ध व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि कस्बा इंचार्ज संजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को नगर पालिका के पास एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। मृतक की पहचान मोहल्ला आदर्शनगर निवासी 65 वर्षीय हेमू भारद्वाज के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुलावठी: नगर पालिका के पास मिला वृद्ध का शव
RELATED ARTICLES



