Saturday, November 21, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरककोड: पत्रकार पर हमले की शिकायत, पुलिस ने थाना प्रभारी को जांच...

ककोड: पत्रकार पर हमले की शिकायत, पुलिस ने थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के वैर गांव में एक पत्रकार ने कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पत्रकार ने पुलिस पर मामले में उचित कार्रवाई न करने और जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि मामले में हल्का इंचार्ज निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही थाने बुला रहे हैं। इसको लेकर पत्रकार ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जाहिर की है। मामले की शिकायत सामने आने के बाद संबंधित प्रकरण में थाना प्रभारी ककोड़ को जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments