बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में बुलन्दशहर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को 22 वर्ष का कारावास व 62,000/- रुपये का अर्थदण्ड की सजा दिलवायी गयी। अवगत कराना है कि अभियुक्त इमरान पुत्र वसीम निवासी ग्राम रिवाडा थाना जहांगीराबाद जनपद बुलन्दशहर द्वारा वर्ष-2022 में 12 वर्षीय बच्ची को बहलाफुसलाकर अपने साथ ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने की दुस्साहसिक घटना कारित की गयी थी जिसके संबंध में 03 सितम्बर 2022 को थाना जहांगीराबाद पर मुअसं-477/22 धारा 363, 366 (क), 376 भादवि व 3/4(2) पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया था तथा 07 दिसंबर 2022 को पुलिस द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। इस अभियोग को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए मॉनीटरिंग सैल बुलन्दशहर द्वारा न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई। जिसके परिणामस्वरुप 20 नवंबर 2026 को न्यायाधीश सतेन्द्र प्रकाश पांडे (न्यायालय एडीजे पोक्सो-02 जनपद बुलन्दशहर) द्वारा दोष सिद्ध पाये जाने पर अभियुक्त इमरान को 22 वर्ष का कारावास व 62,000/- रुपये का अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक धर्मेन्द्र राघव, मॉनीटरिंग सैल प्रभारी निरीक्षक पंकज राय, पैरोकार है0का0 बिट्टू कुमार व कोर्ट महोरिर्र का0 अजीत सिंह का योगदान सराहनीय रहा है। प्रभावी पैरवी कर अभियुक्त को सजा दिलाना बुलन्दशहर पुलिस की बड़ी सफलता है।
12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को 22 वर्ष का कारावास व 62,000/- रुपये से किया दंडित
RELATED ARTICLES


