बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर: स्याना तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर एसडीएम स्याना लालजी विश्वकर्मा, सीओ स्याना रामकरण समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना: संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम व एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
स्याना: संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम व एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
0
6
RELATED ARTICLES


