बुलंदशहर, डेस्क (जययात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने मंगलवार को अवैध शस्त्र खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को तीन तमंचे मय तीन जिन्दा कारतूस मय चार अवैध चाकू बरामद हुए है। आरोपियों के खिलाफ थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 14.50 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज है। जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 1270/- रूपए बरामद हुए है। आरोपियों के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 658 वाहनों का ई-चालान किया गया और 45,500/- रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 23 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 115 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 19 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। 28 वांछित/वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
03/02/2026: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
RELATED ARTICLES



