बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर पुलिस ने फरसे से जानलेवा हमला करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को घटना में इस्तेमाल एक फरसा, एक हॉकी व एक टाटा पंच बरामद हुई है।
आपको बता दें कि पीड़ित ने शनिवार को नितेश राघव पुत्र कर्मवीर सिंह निवासी ग्राम रायपुर मौजम्मपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर ने थाना शिकारपुर पर तहरीर दी कि अभियुक्त द्वारा उसके पिता कर्मवीर सिंह पर जान से मारने की नियत से फरसे से हमला किया है जिससे कर्मवीर सिंह गम्भीर रुप से घायल हो गया है जो वर्तमान में अस्पताल में उपचाराधीन है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शिकारपुर पर मुअसं- 475/26 धारा 109(1)/118(1)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अर्जुन पुत्र जौहरी सिंह निवासी ग्राम रायपुर मौजम्मपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
फरसे से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गया जेल
RELATED ARTICLES


