बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को 20 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित शातिर आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी थाना पिलखुवा जनपद हापुड में पंजीकृत मुअसं- 331/25 धारा 310(2), 311,317(3), 345(3) बीएनएस मे लगातार वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जनपद हापुड द्वारा 20 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी थाना खुर्जा नगर पर पंजीकृत मुअसं-387/2025 धारा 137(2), 87 बीएनएस व थाना सिकन्द्राबाद पर पंजीकृत मुअसं- 564/25 धारा 310(4)/310(5) बीएनएस में भी लगातार वांछित चल रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान संजय उर्फ गंगू पुत्र रामचन्द्र निवासी मौ० विकास नगर कस्बा व थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
20 हजार रूपए का इनामी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



