बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू की पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को एक अभिसूचना के आधार पर बनेल बम्बा की पटरी से दो शातिर वाहन चोरो को चोरी की एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन पुत्र लटूरी सिंह निवासी ग्राम रायपुर स्टेशन थाना अतरौली जनपद अलीगढ तथा जयराम उर्फ जयकिशन उर्फ जयभगवान पुत्र बदन सिह निवासी अजीजाबाद थाना पहासू जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी अर्जुन पर जनपद बुलंदशहर में एक और जयराम पर 11 मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
एक मोटरसाइकिल के साथ दो चोर गिरफ्तार
0
4
RELATED ARTICLES



