बुलंदशहर जययात्रा: बुलन्दशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण, बुलन्दशहर द्वारा विकास क्षेत्रान्तर्गत गुलावठी में प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल द्वारा पुलिस बल के सहयोग से सद्दाम द्वारा ग्राम भमरा, एन0एच0-34, मेरठ रोड, गुलावठी बाईपास पर लगभग 06 बीघा व आरिफ पुत्र हनीफ द्वारा ग्राम देवली उर्फ देव नगर, मेरठ रोड, गुलावठी बाईपास सिकन्द्राबाद अन्डर पास के निकट, बुलन्दशहर पर लगभग 04 बीघा एवं आरिफ पत्र हनीफ द्वारा ग्राम भमरा, राधकृष्ण फार्म हाउस के बराबर में, सिकन्द्राबाद रोड, बुलन्दशहर पर लगभग 04 बीघा एवं ब्रहमपाल सिंह द्वारा ग्राम देवली उर्फ देव नगर, मेरठ रोड, गुलावठी बाईपास सिकन्द्राबाद अन्डर पास के निकट, बुलन्दशहर पर लगभग 2.5 बीघा एवं बाबा बिजेन्द्र ग्राम देवली उर्फ देव नगर, मेरठ रोड, गुलावठी बाईपास सिकन्द्राबाद अन्डर पास के निकट, बुलन्दशहर पर लगभग 300 बीघा में अवैध रूप से काटी जा रही कालोनी को ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही मजिस्ट्रेट/पी०ए०सी० बल/पुलिस बल / होमगार्डस् बल एवं बुलन्दशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण, बुलन्दशहर द्वारा सक्षम प्राधिकारी के निर्देशन में सहायक अभियन्ता /अवर अभियन्ता एवं अन्य सहायक स्टाफ की उपस्थिति में किया गया।
बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ की कार्यवाही
RELATED ARTICLES



