बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर नगर क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी योगेश कुमार अत्री की पुत्री दिव्या चौधरी ने यूजीसी नेट–जेआरएफ परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है। दिव्या ने शिक्षा शास्त्र विषय में 300 में से 206 अंक प्राप्त कर 99.78 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं जो उनकी कड़ी मेहनत और लगन का प्रमाण है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ दिव्या ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे बुलंदशहर का नाम रोशन किया है। दिव्या ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और गुरुजनों को दिया हैं। दिव्या की इस सफलता से परिवार में खुशी की लहर है। रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और शिक्षकों ने उन्हें बधाइयाँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
दिव्या चौधरी ने यूजीसी नेट–जेआरएफ में 99.78 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का किया नाम रोशन
RELATED ARTICLES



