बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में MMR माल के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान को शुक्रवार की तड़के चोरों ने अपना निशाना बना लिया। इस दौरान चोर दुकान का ताला व शीशा तोड़ अंदर दाखिल हुए और चोरी कर चोर फरार हो गए। जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो सारा सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए जिसके बाद दुकानदार ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही आबकारी इंस्पेक्टर सदर व आबकारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। इस दौरान चोरों ने कई शराब की बोतलों को भी तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
बुलंदशहर: अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला व शीशा तोड़ की चोरी
RELATED ARTICLES



