बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर की शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव जलालपुर करीला स्थित एक माध्यमिक विद्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहनी छात्राएं विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
आपको बता दें कि वायरल वीडियो में एक छात्रा स्कूल परिसर में झाड़ू लगाती नजर आ रही है, वहीं दूसरी छात्रा भी सफाई कार्य करती दिखाई दे रही है। इसी दौरान विद्यालय परिसर में अन्य छात्राएं प्रार्थना करती हुई दिख रही हैं। वीडियो के वायरल होते ही लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है और कई लोग बच्चों के उज्जवल भविष्य की चिंताएं कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल बच्चों को शिक्षा देने का स्थान होता है, ऐसे में छात्राओं से सफाई कार्य कराना उचित नहीं है।
शिकारपुर: स्कूल में छात्राओं द्वारा झाड़ू लगाने का वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES



