Saturday, February 7, 2026
HomeFeaturedCHOLA NEWS || चोला खबरलाइन हटाने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, एसडीओ ने की जांच

लाइन हटाने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, एसडीओ ने की जांच


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव नैथला हसनपुर में विद्युत विभाग द्वारा बिजली की लाइनें हटाए जाने को मामले में एसडीओ के आदेश पर शुक्रवार की दोपहर एक टीम जांच के लिए पहुंची। टीम ने गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों से वार्ता की और गांव का निरीक्षण किया।
आपको बता दें कि ग्रामीणों के लगातार विरोध और हंगामे के बाद विद्युत विभाग के एसडीओ के नेतृत्व में एक टीम गांव पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, गांव की एक कॉलोनी में कुछ समय पूर्व विद्युत विभाग द्वारा बिजली की लाइनें बिछाकर विधिवत विद्युत आपूर्ति शुरू की गई थी। जब नियमित रूप से बिजली मिलने लगी, तभी अचानक बिना किसी स्पष्ट सूचना के लाइनें हटा ली गईं, जिससे कॉलोनी के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए।लाइन हटाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जल्द समाधान की मांग की जिसके बाद एसडीओ के नेतृत्व में शुक्रवार की दोपहर टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके का निरीक्षण किया। एसडीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments